परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बीते शुक्रवार की रात घंटों बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान उमस भरी रात में उपभोक्ता काफी परेशान रहे. आए दिन बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता काफी परेशान है. इस परिस्थिति में बिजली की कटौती होने पर लोगों ने बिजली विभाग के जेई से संपर्क कर बिजली गायब होने की जानकारी लेना चाही. लेकिन कोई जबाव नहीं मिल सका.
भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी लक्ष्मीकांत पाठक ने बताया कि खाशकर भीषण गर्मी में इस तरह की बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिससे काफी परेशानी होती है. पीक आवर में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में काफी नराजगी है. अगर बिजली विभाग द्वारा बिजली की समस्या में सुधार नहीं किया गया तो मजबूरन उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…