परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. घायलों में झगरू राय, अखिलेश राय, देवमती देवी और लीलावती देवी शामिल हैं. घटना के संबंध में झगरू राय ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे बड़े भाई से रास्ता को लेकर विवाद हो गया. जिसमें उन लोगों द्वारा हम लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
यह भी कहा कि मेरा एक जमीन है, जिसमें मैं मकान का निर्माण कराया हूं और अपने ही हिस्से की जमीन में रास्ता भी निकाला हूं. जिसमें हम लोग आते जाते हैं. लेकिन उन लोगों द्वारा मेरे ही रास्ते में जबरन आने जाने का और सामान रखने को लेकर तू तू मैं मैं होने लगा. जिसके बाद एक साजिश के तहत उन लोगों ने हम लोगों को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…