परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड व असांव थाना के शिवपुर सकरा में राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं के हंगामा देखकर डीलर फरार हो गया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि विगत कई महीना से प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम के स्थान पर 4 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है। विरोध करने पर डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को राशन नहीं देने की धमकी दी जाती है। डीलर कहता है कि राशन लाने में व रख रखाव में भाड़ा लगता है। विभाग का आदेश है कि प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम ही राशन देना है। इस बात को लेकर उपभोक्ता उग्र हो गए और अनियमितता के विरुद्ध हंगामा करने लगे।उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख डीलर मोहन प्रसाद दुकान बंद कर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…