परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश चतुर्थ रामायण राम की अदालत ने कार्य में लापरवाही एवं आदेश का अनुपालन नहीं करने पर दारौंदा थानाप्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दारौंदा थाना के रामगढ़ा निवासी विकास प्रसाद एवं रामजी प्रसाद हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त हैं। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने अग्रिम जमानत हेतु अदालत में याचिका दाखिल की हुई है, जिसपर सुनवाई होनी है। अदालत ने इस संबंध में दांरौंदा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए यथाशीघ्र डायरी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया था। इसके संबंध में स्मार पत्र भी भेजा गया था। बुधवार को जमानत याचिका पर बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुनील कुमार मिश्रा ने बहस आरंभ किया। अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि अदालत के आदेश के आलोक में थाना प्रभारी ने केस डायरी भेज दी है, किन्तु बहस के क्रम में बचाव के अधिवक्ता सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि केस डायरी में इंज्यूरी रिपोर्ट संलग्न नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…