Maharajganj News

डीलर की मनमानी से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, मची अफरा-तफरी

उपभोक्ताओं द्वारा कम अनाज देने का लगाया आरोप

कमजोर तबके के उपभोक्ताओं को डांट फटकार कर भगाने पर आक्रोशित हुए उपभोक्ता

मामला: शाहपुर गांव का

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के शाहपुर गांव स्थिति एक डीलर के आवास पर गुरुवार की अहले सुबह डीलर की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।तथा देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित उपभोक्ता एकत्रित हो गए। तथा स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

वहीं इसकी जांच जिले के वरीय पदाधिकारी से कराने की मांग पर उपभोक्ता अड़े रहे। यहां बताते चलें कि शाहपुर गांव के डीलर अशोक सिंह के विरुद्ध महामारी के दौर में राशन से वंचित उपभोक्ताओं ने गुरुवार की अहले सुबह जमकर बवाल काटा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना था कि डीलर द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को नियमानुसार कम राशन दिया जा रहा है तथा बोलने पर डीलर आग बबूला हो जा रहे हैं।

वही डीलर द्वारा गरीब तबके के लोगों को अपने दुकान से सरेआम खदेड़ दे रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि इस कोरोना वायरस जैसी महामारी में हम सभी गरीब व निरिह जनता भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।इसके बावजूद भी इस दबंग डीलर पर सरकार के फरमान का कोई असर नहीं दिख रहा है।आक्रोशित उपभोक्ताओं द्वारा यह अभी बताया जा रहा है कि जब डीलर के विरुद्ध जिले के वरीय पदाधिकारी से शिकायत करने की बात हम लोगों के द्वारा कही जा रही है तो डीलर द्वारा नाना-नाना प्रकार की धमकी भी दी जा रही है। तथा उनके द्वारा बोला जा रहा है कि तुम लोगों को जहां भी जाना है जाओ,हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यहां गौर करने की बात है कि इस कोरोना वायरस जैसी महामारी में भुखमरी के शिकार लोगों के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन काफी सजग है। शासन तथा प्रशासन के द्वारा नाना प्रकार की योजनाएं भी चलाई जा रही है।लेकिन सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले निचले तबके से आने वाले डीलर शासन तथा प्रशासन की योजनाओं को धरातल पर न उतार कर सरेआम सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए है।

बहरहाल चाहे जो हो समय रहते अगर जिला प्रशासन शाहपुर पंचायत के डीलर के मशले पर कोई ठोस पहल नहीं किया तो आने वाले दिनों में डीलर के विरुद्ध धीरे- धीरे दर्जनों उपभोक्ता गोलबंद हो रहे हैं।आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना था कि लॉक डाउन के बाद हम सभी उपभोक्तता एकजुट होकर डीलर के विरुद्ध पचरुखी- तरवारा मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर शासन तथा प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करेंगे।जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

हंगामा करने वाले उपभोक्ताओं में क्रमशः कलावती देवी, रीता देवी,राजपतिया देवी,राधा देवी, साबिर अली, श्रद्धा माझी,छोटेलाल महतो, वजीर हसन, तूफानी महतो, रूपचंद साह, समेत दर्जनों उपभोक्ता शामिल थे। उधर डीलर के आवास पर हंगामा की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी अखलाक उर्फ गोपी बाबू ने आक्रोशित को समझा-बुझाकर डीलर के दरवाजे से लोगों को वापस करवाया तथा लोगों को आश्वासन भी दिया कि आप सभी की समस्या का निवारण जल्द से जल्द करवा दी जाएगी।

इसी आश्वासन पर आक्रोशित उपभोक्ता अपने अपने घर लौट गए। वही इस संदर्भ में डीलर अशोक सिंह से संपर्क कर पूछा गया तो उनके द्वारा बोला गया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मैं किसी भी उपभोक्ताओं को अनाज कम नहीं देता हूं।वही डीलर द्वारा दी गई जवाब आम लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026