Maharajganj News

सिवान के महराजगंज में कल मुखिया संघ करेगा भूख हड़ताल

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोना महामारी में गरीब- गुरबा को भी राशन नहीं मिलने को ले मुखिया संघ कल वृहस्पतिवार के दिन पोखरा पंचायत सरकार भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगा। इसके लिए मुखिया संघ ने बुधवार को बैठक कर रणनीति बनाई।संघ के अध्यक्ष रमेश मुखिया ने बताया कि एक तरफ सरकार प्रत्येक गरीब- गुरबा को लॉक डाउन में राशन उपलब्ध कराने की बात करती है।

बंचित लोगों को जीविका को सर्वे करने का आदेश निर्गत किया है। जिसमें जीविका के सर्वेयर गरीबों से अवैध वसूली करती हैं। एक तरफ लॉक डाउन में गरीब लोगों का मजदूरी भी बंद है इस प्रस्तिति गरीब कहां से सर्वेयर को पैसा देगी।सरकार को पंचायत के जनप्रतिनिधियों , विकास मित्र आदि सरकारी सेवक को लगाना चाहिए।वही महाराजगंज के पूर्व प्रमुख सह वर्तमान मुखिया इम्तेयाज अहमद भी जीविका समूह के कार्यकलाप पर प्रश्न खड़ा किया।

कहा कि सरकार में भी चुने हुए लोग हीं बैठे हैं बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों को गरीब- गुरबा की सेवा के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का मदद क्यों नहीं ले रही है।वही मुखिया राजाराम यादव ने कहा कि सरकार को आपात काल के लिए पंचायतों में राशन रिजर्ब करना चाहिए. जनता सीधे मुखिया ,वार्ड सदस्य से अपनी फरियाद सुनाती है।हम लोगों के पास गरीबों के पीड़ा सुनने के अलावे और कोई रास्ता नहीं निकल रहा है।

इनके अलावे अन्य मुखिया लोग भी अपने विचार रखे।मौके पर देवरिया के मुखिया आजादी प्रसाद कुशवाहा, माधोपुर के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, रिसौर के मुखिया मंसूर आलम, बलिया के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मांझी, तेवथा के मुखिया बीरेंद्र प्रसाद , हजपुरवा के मुखिया संदीप कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026