Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया में ट्रांसफार्मर जलने से नाराज उपभोक्ताओं ने जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के पुरानी बाजार के पास लगे विद्युत ट्रांस फार्मर जलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को विभागीय लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. ज्ञात हो कि ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात में अचानक जल गया. उसके ब्लास्ट कर जाने से कई घरों व खेल रहे बच्चे जलने से बच गये. इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि पुराना ट्रांस फार्मर बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा लगा दिया गया था. शुक्रवार की शाम में अचानक आग लग गयी व ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया. ट्रांसफार्मर में आग लगते ही वहां के लोगों में अफरातफरी मच गयी. इसको लेकर शनिवार की सुबह में पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, अशोक शर्मा, नीतीश कुमार, ईश्वर शर्मा, विनय कुमार, कामेश्वर शर्मा, मो रशीद, विकेश शर्मा, सुदीश शर्मा, महताब खान, अमीर खान, बृज मोहन साह, पिंटू शर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया. ग्रामीणों का कहना था कि 22 जून को ट्रांस फार्मर जल गया था. इसको ठीक करने के बाद 27 जून को रात में आग लगने के बाद ब्लास्ट कर गया. जहां एक परिवार के सभी सदस्य झुलसने से बाल बाल बचे थे. ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी में बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों को दिक्कत हो रही है. उपभोक्ता अशोक शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, नीतीश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने बिजली की समस्या से निजात के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों व जेइ का मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है. लेकिन कॉल करने पर जेई कॉल नहीं उठाते हैं. इधर पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रांस फार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है व शनिवार की रात में सब ठीक हो जाने की संभावना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026