परवेज अख्तर/सिवान : झारखंड में युवक तबरेज़ अंसारी की भीड़ द्वारा की गई हत्या के विरोध में शनिवार की देर शाम शहर में विरोध प्रदर्शन हुए और कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च का नेतृत्व राजद नेता इजहारूल हक ने की। इस दौरान घटना की निंदा करते हुए इसे दक्षिणपंथी तत्वों द्वारा की जा रही प्रायोजित हिंसा बताया। मार्च में शामिल लोगों ने दोषियों को सज़ा और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कहा गया कि राज्य की सरकारों ने अगर मॉब लिचिंग पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो ना सिर्फ देश की अखंडता पर खतरा गहरा जाएगा बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने का लक्ष्य भी टूट जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…