Categories: पटना

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, तीन साल बाद निकला चार बच्चों को पिता, फिर?

पटना: बिहार के जमुई जिले में एक महिला ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी ने धोखा देते हुए उसके साथ तीन सालों तक यौन शोषण किया. यहां तक कि उसने अपने शादीशुदा होने की भी बात प्रेमिका से छुपाई. मामला झाझा थाना क्षेत्र का है.

महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात तीन साल पहले सोनो थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी कांग्रेस कुमार यादव से हुई थी. दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. कांग्रेस ने उससे अपनी शादी की बात छुपाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा. जब भी प्रेमिका उसे शादी के लिए पूछती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टालता रहता. इसके कारण दोनों के बीच कई बार लड़ाई भी हुई.

फिर जब प्रेमिका को उस पर शक हुआ तो उसने कांग्रेस के बारे में पता लगाना शुरू किया. जैसे ही उसे पता चला कि कांग्रेस शादीशुदा होने के साथ-साथ चार बच्चों का पिता भी है. तो प्रेमिका के होश उड़ गए. अपने साथ हुए इस धोखे के बाद प्रेमिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा कांग्रेस

वहीं, पीड़ित के पिता ने कहा कि अब जब वह अपनी बेटी की शादी कहीं और करवाना चाह रहे हैं तो कांग्रेस उन्हें धमकी दे रहा है. कह रहा है कि वह उनकी बेटी को उठा कर ले जाएगा. उधर, डीएसपी राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि पीड़ित के बयान को दर्ज कर लिया गया है. शिकायत ले ली गई है. बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026