Categories: पटना

बिहारः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, शरजील इमाम और मुर्तजा जैसे कट्टरपंथी देश के लिए खतरनाक

पटना: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का ताजा बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि देश की असली समस्या मुसलमानों की बढ़ती हुई आबादी नहीं है, बल्कि बढ़ती हुई आबादी के साथ शरजील इमाम और मुर्तजा जैसे लोगों से है जो कट्टरपंथी हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के लिए खतरा कट्टरपंथ ताकतें हैं, जो नागरिकता कानून, हिजाब, भारत के टुकड़े-टुकड़े करने और भारत में शरिया कानून लागू करने के लिए लगातार आंदोलन करती रहती हैं.

खतरा मुसलमानों की बढ़ती आबादी से नहीं.. बढ़ती आबादी के साथ सरजील इमाम और मुर्तजा जैसे बढ़ते कट्टरपंथ से है। जो कट्टरपंथ सीएए के खिलाफ आंदोलन करते हैं..हिजाब के लिए आंदोलन करते हैं..भारत को टुकड़े टुकड़े करने और सरिया के लिए आंदोलन करते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अंदर मुसलमानों की बढ़ती हुई आबादी से जितना खतरा नहीं है, उससे ज्यादा खतरा कट्टरपंथी सोच से है. यह कट्टरपंथी सोच शरजील इमाम के रूप में है, जो असम को भारत से काट देने के बात करता है ये सोच मुर्तजा जैसे लोगों के रूप में है, जो गोरखपुर में मंदिरों पर हमला करते हैं.

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि हिजाब के लिए आंदोलन करने वाले, देश में शरिया कानून लागू करने की मांग करने वाले या सीएए के आंदोलन को जिहादी आंदोलन बना देने वाले लोगों से देश को खतरा है. यह कट्टरपंथी सोच भारत के लिए खतरे की घंटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026