Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एआईएसएफ के छात्रों और शिक्षकों का अभियान लगातार जारी, छात्र और शिक्षक सिवान सदर प्रखंड के मकरियार पहुंचे

परवेज अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(AISF) और अराजपत्रित शिक्षक संघ का संयुक्त अभियान कोरोना से जंग लगातार जारी है। छात्रों और शिक्षकों की टीम आज सिवान सदर प्रखंड के मकरियार पहुंची। लॉक डाउन में अपना काम-काज बंद कर घर बैठने को विवश मजदूरों एवं वास्तविक जरूरतमंदों को मास्क और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। खाद्य सामग्री में चावल, दाल, सब्जी एवं सरसो का तेल था। इस दौरान पैकेट लेने के बाद मौजूद लोगों के चेहरे पर सुकून दिख रहा था।

मौके पर मौजूद एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि लॉक डाउन में फंसे वास्तविक जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री एवं जरूरत का सामान पहुंचाने की हम हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। जनसहयोग की बदौलत यह कारवां चल रहा है। सुदूर गाँव, खेत-खलिहान हर जगह छात्र और शिक्षक अपने सीमित संसाधनों की बदौलत पहुंच पा रहे हैं। अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सह सचिव इरफान अली ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा में जानकारी का अभाव से भी समस्या पैदा हो रही है। टोने टोटके, अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है। इंसानियत का मशाल जलाए छात्रों और शिक्षकों की टीम सिवान जिले के हर कॉर्नर तक पहुंचेगी। आज के अभियान के दौरान एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार, एआईएसएफ नेता नीरज यादव, शिक्षक नेता अशोक कुमार साह, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, रजनीश सिंह एवं मुकेश रजक शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026