Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान के रघुनाथपुर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। सूबे में किसी जिले का यह पहला गांव है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। कोरोना पॉजीटिव युवक पत्नी और मां के पॉजीटिव पाए जाने की रिपोर्ट जारी होने के बाद देर रात आई रिपोर्ट में उसी परिवार के दो और पॉजीटिव पाए गए हैं। इसमें एक युवती और एक युवक शामिल है। बिहार में अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो चुकी है। वहीं केवल सीवान जिले के ही 10 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
पंजवार में कोरोना का पहला मरीज ओमान से 21 मार्च को अपने घर लौटा था। युवक का सैम्पल जांच से उसके पॉजीटिव होने की बात सामने आयी। 3 अप्रैल को उसे कोरोना का मरीज घोषित किया गया था। इसके बाद युवक के परिवार से जुड़े कुल 28 लोगों को पंजवार के ही पंचायत सरकार भवन में क्वारंटीन कर दिया गया। इसमे 6 लोगों को तो 5 अप्रैल और 3 लोगों को दो दिन पहले शहर के प्रकाश होटल में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी का सैम्पल जांच के लिए पटना भेजा गया है। जिसमें 4 लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव घोषित किया जा चुका है। जबकि 5 लोगों की अभी रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इधर मंगलवार को युवक की पत्नी और मां का रिपोर्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद रात में ही पंचायत सरकार भवन में क्वारंटीन अन्य सभी सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम सीवान लेकर चली गई है। इधर पंजवार में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के कारण जिला और स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। गांव और आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024