परवेज अख्तर/सिवान : ठेकेदार सुमित तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुख्यात चंदन सिंह के भतीजे को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एमएचनगर थाना क्षेत्र के डिब्बी निवासी विश्वविजय सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने दरौंदा थाना क्षेत्र के डहकनी से भी दूसरे अमित कुमार को हिरासत में लिया है। लेकिन अभी तक साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि पचरूखी थाने में ठेकेदार हत्याकांड को लेकर दर्ज एफआईआर में भी चंदन सिंह व उसके भतीजे अमित कुमार का नाम है। इधर एसपी नवीनचंद्र झा से इस मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दरअसल क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने पचरूखी थानाध्यक्ष व दरौंदा थानाध्यक्ष को एक सप्ताह में अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। इसे लेकर दोनों थानाध्यक्ष अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…