Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जहर खाने वाली पत्नी ने भी तोड़ा दम

परवेज अख्तर/सिवान : एमएचनगर थाना के डिब्बी में सोमवार की सुबह परिवारिक कलह की वजह से जहर खाने के बाद पति अशोक उपाध्याय की मौत के बाद 40 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की भी मौत सोमवार की देर शाम गोरखपुर में इलाज के क्रम में हो गयी। इस दोहरे मौत के बाद डिब्बी गांव में मंगलवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वही मां-बाप की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की देर शाम परिजन अशोक उपाध्याय के शव का दाह संस्कार सिसवन करने गए थे तभी पत्नी की भी मौत की सूचना मिली। मृतक की बड़ी बेटी रानी देवी के ससुर डीएन पांडेय ने बताया कि अशोक उपाध्याय के परिवार की स्थिति को देख बोलेरो खरीदकर परिवार के भरण पोषण के लिए दी थी। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वहीं लोगों ने बताया कि वे बेशकीमती जमीन बेच दिए फिर भी लोगों के कर्ज से घिरे हुए थे। इसी चिंता को लेकर उन्होंने खुदकुशी करने के लिए सल्फास की गोली खुद व पत्नी को खिलाकर इहलीला समाप्त करने की कोशिश की। जिसमें उनकी मौत सोमवार की सुबह हो गयी जबकि पत्नी की मौत गोरखपुर में इलाज के क्रम में हो गयी। स्थानीय लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा कदम उठाया? अपने पीछे बच्चों का भी ख्याल नहीं किया। कुछ लोगों ने बताया कि कीमती जमीन बेचने के बाद भी लोगों से कर्ज क्यों लिया जबकि किसी तरह का नशा भी नहीं था। वे ही बोलेरो चला कर अपने परिवार को भरण पोषण करते थे। मृतक के बड़े बेटा गोलू पर पारिवारिक जिम्मेदारियां आन पड़ी है। मंगलवार की शाम तक सरस्वती देवी का शव नहीं पहुंच सका था। मां-बाप की मौत के बाद सदमे बच्चे: अशोक उपाध्याय के मासूम बच्चों को यह पता नहीं था कि सोमवार उनके लिए काल बन कर आएगा। उनके सिर से मां-बाप का साया खत्म हो गया। इस घटना ने बच्चों को झंकझोर कर रख दिया है। मृत दंपती से तीन बेटी व तीन बेटा है। जिसमें रानी देवी की शादी हो चुकी है। ब्यूटी कुमारी, स्वीटी कुमारी, गोलू कुमार, शिवम कुमार व सत्यम कुमार है। जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मां-बाप साया हटने से बच्चे काफी सदमे में हैं। घर वीरान हो चुका है। कोई ढांढस बंधाने वाला नहीं दिख रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026