परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए।इस दौरान ईंट पत्थर भी चले। ग्रामीणों ने बताया कि मर्दनपुर गांव से प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक अश्लील भोजपुरी गीत बजा रहे थे। रास्ते में अश्लील गाना का विरोध करने पर दो गुट आपस में उलझ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गुट से बात कर मामले को शांत कराया। पूछे जाने पर बीडीओ रीता कुमारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। दोनों गुट से बात कर मामला शांत करा दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…