परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। एक घरों में चोरों ने दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली, लेकिन दो अन्य घरों में परिवार के सदस्यों के जग जाने के कारण चोरों को सफलता नहीं मिल पाई। शोर मचाने के बाद चोर भाग निकले। बताया जाता है मंगलवार की रात कि सकरा गांव निवासी श्रीनिवास सिंह का परिवार भोजन करने के बाद सो गया था। रात्रि में छत के रास्ते अज्ञात चोर उनके घर में प्रवेश कर गए और नकदी, गहने एवं कीमती कपड़ा समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। श्रीनिवास ने बताया कि उनकी पुत्री की सगाई हुई थी, जिसमें गहने मिले थे। इसके अलावा बिटियां की शादी के लिए कपड़े एवं गहने खरीदे गए थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया। वहीं दूसरी तरफ इसी गांव के बदन सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह के घर में खिड़की का रॉड तोड़कर चोरों ने घर में घुसने का प्रयास किया, तभी खटखटाहट की आवाज सुन परिजन जग गए, और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद गांव के ही अकबर अंसारी के पुत्र असगर अंसारी के घर के पीछे के दरवाजे से चोरों ने घर में प्रवेश कर ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस पर परिजनों की नींद खुल गई। हो हल्ला करने पर ग्रामीणों को चकमा देकर चोर भागने में सफल रहे। इससे चोरी की घटना होने से बच गई। इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…