परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में सोमवार की देर शाम कुछ शरारती तत्वों ने एक पार्टी के प्रचार वाहन पर तोड़फोड़ की। इसकी सूचना मिलने के बाद पूरे थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि बंगरा गांव से दुर्गापूजा के लिए प्रतिमा विसर्जन के दौरान वाहन को पास देने को ले विवाद हो गया। इसके बाद गांव के ही कुछ युवकों ने प्रचार वाहन के ऊपर लगे पोस्टर और उसके लुकिग ग्लास को तोड़ दिया।
इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और प्रचार वाहन को सुरक्षित गांव से बाहर निकाल दिया। इस मामले में चालक ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को रोककर उस पर लगे पोस्टर और लुकिग ग्लास को क्षतिग्रस्त दिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…