DJHçââßÙ ·ð¤ ¿ñÙÂéÚU ×𢠥»Ü»è ×ð¢ ÁÜð âæ×æÙ
परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर गांव में काली मंदिर के समीप सोमवार की रात सुरेश बांसफोर के घर में अचानक आग लग जाने से एक लाख से अधि की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि सुरेश बांसफोर का पूरा परिवार सोमवार की रात भोजन करने के बाद सो गया था। तभी अचानक आग लग गई। स्वजन एवं आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और सबकुछ जलाकर राख कर दिया। गृह मालिक ने बताया कि 12 दिन पहले खरीदी गई उसकी बाइक भी धू-धूकर जल गई।
ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में 40 हजार नकद, दो क्विटल अनाज, दो मोबाइल समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हा गई। आग लगने की सूचना पाकर मंगलवार की सुबह सीओ इंद्रवंश राय राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। गृहस्वामी ने इस संबंध में लिखित आवेदन चैनपुर ओपी एवं सीओ सिसवन को दिया है। चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…