परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य साक्षरता प्रेरक व समन्वयक संघ की बैठक गुरुवार को गांधी मैदान परिसर में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर एनडीए सरकार को हटाने के लिए प्रत्येक पंचायत में दीवार लेखन का कार्य करने का निर्णय लिया गया। संघ के प्रदेश प्रवक्ता ऋषिदेव साह ने कहा कि बिहार सरकार के पत्रांक 402, दो मार्च 2011 तथा समान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना 1501, 21 अगस्त 2015 के द्वारा प्रेरक व समन्वयकों को नियमित करने के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश के बाद राज्य सरकार अपने वादे से मुकर गई। इसके चलते प्रेरक व समन्वयक बेरोजगार हो गए। बिहार के सभी प्रेरक व समन्वयक जिस तरह शराबबंदी, दहेज प्रथा, उन्मूलन एवं बाल विवाह को सफल बनाने के लिए दीवार लेखन एवं प्रचार-प्रसार किया। साथ ही घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का कार्य किया। उसी प्रकार बिहार के एनडीए सरकार को हटाने के लिए प्रेरक व समन्वयक दीवार लेखन एवं घर-घर दस्तक देने का का काम करेंगे। पिछले दिनों पांच राज्यों में चुनाव के दौरान दीवार लेखन से ही एनडीए सरकार को हार का सामना करना पड़ा। एनडीए सरकार के खिलाफ छह प्रकार का स्लोग्न तैयार किया गया है। न तीर से न तलवार से,एनडीए सरकार हारेगी प्रेरकों की वार से, हमसब ने यह ठाना है, बिहार से एनडीए सरकार को हटाना है आदि प्रमुख है। मौके पर दयाशंकर मिश्र, निर्भय तिवारी, देवेंद्र सिंह, जयमाला कुमारी, सरिता कुमारी, मधुमाला कुमारी, दीपक साह, हरेराम मांझी, कुमारी प्रिया, रिंकू कुमारी, रामानंद यादव, सिदेश्वर सिंह, शलेंद्र सिंह, आनंद पांडेय, मनोज पंडित, संजय कुमार, खुर्शीद अनवर सहित कई प्रेरक व समन्वयक शामिल थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026