परवेज अख्तर/सिवान : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का पुतला फूंका। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक विरोधी बयान से क्षुब्ध होकर प्रदेश इकाई के आह्वान पर पुतला दहन किया गया। इसमें जिले भर के शिक्षकों ने उनके गलत बयान की निंदा की। शिक्षकों ने कहा कि यदि अपनी बातों को सार्वजनिक मंच पर वापस नहीं लेते है, तो बिहार के नियोजित शिक्षक आगामी चुनाव में इसका बदला चुकता कर देंगे। साढ़े चार वर्षों तक सरकार में इसी विभाग का मंत्री रहने के बाद भी इस तरह का बयान उन्हें नहीं देना चाहिए। मौके पर महेश कुमार प्रभात, विनोद कुमार, परवेज अख्तर,पूनम कुमारी, सुजीत पांडेय, अतिश कुमार, अवधेश कुमार, हरेंद्र पंडित, विनोद प्रसाद, जयकिशोर यादव, साहेब सिंह, सुजीत कुमार, कृष्णदेव राम, प्रदीप मिश्रा, विजय कुमार, अरविंद पाठक सहित कई शिक्षक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…