Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के मतदान केंद्रों का बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे समन्वयक

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर सभी सीआरसी को मतदान केंद्र पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह एएमएफ कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने पत्र भेजकर बूथों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का रिपोर्ट देने का दिशानिर्देश जारी की है। इसी को लेकर बीईओ राजकुमारी ने पत्रांक 192 दिनांक 31 अगस्त 2020 के आलोक में प्रखंड के 10 संकुल समवन्यकों को 17 पंचायतों के अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं का भौतिक सत्यापन करना है।

जिसमें मुख्य रूप से मतदान केंद्र का नाम, रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर आदि बुनियादी सुविधाओं की भौतिक सत्यापन कर तीन दिनों में हार्ड कॉपी में दारौंदा बीआरसी को उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीईओ राजकुमारी ने बताया कि दारौंदा के 127 बूथ एवं 65 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पत्र के साथ प्रखंड के 187 बूथ से 313 बूथों की सूची विद्यालय वार दी गई है। तीन दिनों में सभी सीआरसीसी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन की जाएगी। किसी भी मतदान केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी हो तो उसे प्रमुखता से रिपोर्ट में अंकित करेंगे। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026