Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पेट्रोल बम एवं फायरिग के मामले में हथियार व आधा दर्जन बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के असांव थाने की पुलिस ने सोमवार की रात छितनपुर गांव में छापेमारी कर तीन पिस्टल व चार बाइक के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार अपराधियों परशुरामपुर निवासी सोनू यादव, छितनपुर निवासी कृष्णा सिंह एवं भूषण सिंह बताए जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में सोमवार की रात गांव के ही भूषण सिंह, कृष्णा सिंह व अमरेंद्र सिंह, बीरबल सिंह में लकड़ी काटने को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें कृष्णा सिंह व भूषण सिंह अपने कमर से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिग करना चाहे तब तक बीरबल सिंह व अमरेंद्र सिंह ने हथियार छीन लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना के दो घंटे बाद असांव व आंदर थाने की पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मौके पर कृष्णा सिंह व भूषण सिंह को दो पिस्टल व एक बुलेट व एक पैशन प्रो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके साथी छितनपुर गांव निवासी अमित सिंह के घर छापेमारी की गई तो उसके घर से एक पिस्टल व अन्य दो बाइक बरामद की गई। मौके का फायदा उठाकर अमित सिंह भागने में सफल रहा। इनके साथ रहनेवाला परशुरामपुर गांव निवासी सोनू यादव को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन पिस्टल, चार बाइक व तीन अपराधी को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी छितनपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह कांड संख्या 82/20 में दिनांक 9 जुलाई की रात असांव थाना के रामनगर टोला के मनिया गांव निवासी नसीरुद्दीन के घर पर दो बार पेट्रोल बम एवं फायरिग करने के मामले में फरार चल रहा था।

वहीं कांड संख्या 1/20 में छितनपुर गांव निवासी तीन जनवरी की संध्या असांव पुलिस गुप्त सूचना पर चोरी के वाहन पकड़ने के लिए छितनपुर गांव गई हुई थी जहां पुलिस पर कृष्णा सिंह, भूषण सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने पथराव किया था, जिसमें दो पुलिस घायल हो गई थी। पुलिस की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस मामले में छितनपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान चोरी की सफारी पुलिस ने बरामद की थी। इसमें भी दोनों भाई कृष्णा व भूषण सिंह फरार चल रहे थे। इस संबंध में असांव थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026