परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना के तीसरी लहर का असर रघुनाथपुर में भी देखने का मिल रहा है। लहर की शुरूआत में ही रघुनाथपुर में कोरोना बम फूट पड़ा है। मंगलवार को हुई 96 लोगों की कोरोना जांच में आठ लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव पायी गयी है। इनमें तीन लोग रघुनाथपुर बाजार के ही रहने वाले हैं। जबकि 5 लोग प्रखंड के ही अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। कोविड से जुड़े मामलों के नोडल अमित कुमार ने बताया कि 70 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए लिया गया है। पिछले तीन दिनों के बाद एक बार में आठ लोगों की जांच रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। 7 जनवरी के बाद लगातार 3 दिनों तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया था।
680 किशोर-किशोरियों को लगी को-वैक्सीन
प्रखंड के टारी, राजपुर, खुजवां व चकरी में 15 से 17 आयु के वर्ग के 680 किशोर-किशारियों को को-वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। टीका लेने के बाद उनके चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट रूप से दिख रहे थे। इधर, 18 से ऊपर के उम्र के 282 लोगों को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया। जबकि 3 हेल्थ केयर वर्करों ने बूस्टर डोज लगवाया। बूस्टर डोज लगावाने वालों में 31 लोग 60 के ऊपर उम्र के थे। जबकि 15 फ्रंट लाइन वर्करों ने इस डोज को लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…