Categories: पटना

कोरोना: निजी एंबुलेंस वाले तय किराया से अधिक लें तो इस नंबर पर करें शिकायत

पटना: स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा तय की गई किराया से अधिक अगर निजी एंबुलेंस वाले किराया लेते हैं तो इसकी शिकायत नियंत्रण कक्ष को कर सकते हैं। जिसके बाद उक्त एंबुलेंस वाले पर कार्रवाई होगी। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर निजी एंबुलेंस और निजी अस्पताल में इलाज कराने के दौरान निर्धारित दर से अधिक राशि लेने पर सूचना या शिकायत कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष का नंबर है 0612-2219810 और व्हाटसएप नंबर 6287590563 पर कॉल कर जानकारी दी जा सकती हैं।

इसके लिए नियंत्रण कक्ष की सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। दिये गये नंबर पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है अथवा शिकायत किया जा सकता है। वहीं निजी अस्पतालों में इलाज की दर भी निर्धारित की गई हैं। निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने पर भी उक्त नियंत्रण कक्ष के नंबर पर कॉल किया जा सकता हैं। जिले के निजी अस्पतालों में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की चिकित्सा के लिए अधिकतम शुल्क निर्धारित की गई है।

निजी एंबुलेंस का तय किराया

  • वाहन का प्रकार – किराया (50 किमी तक)
  • छोटी कार (सामान्य)- 1500
  • छोटी कार (एसी)- 1700
  • बोलेरो, सूमो, मार्शल (सामान्य)- 1800
  • मैक्सी, सिटी राइड, विंगर, ट्रैवलर- 2500
  • जाइलो, स्कार्पियो, क्वालिस, टवेरा(एसी)- 2500
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026