Categories: पटना

बारात देखने गई महिला को डायन बता दबंगों ने बेरहमी से पीटा, बचाने गए बेटो को भी नहीं बख्से

भागलपुर: जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में बारात देखने गई महिला को डायन बता दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मां को बेरहमी से पीटे जाने की जानकारी पर उसके दो बेटे मां की बचाव को आगे आएं तो दबंगों ने उन्हें फरसा, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की बाबत पीड़ित महिला ने गांव के अनिल तांती,मुकेश तांती, सन्नी तांती आदि को नामजद आरोपित बनाते हुए गोराडीह थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जानलेवा हमले, डायन एक्ट तथा अन्य आरोपी में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अरे डायन तुम यहां क्या कर रही हो बोल कर दिया फरसे, लाठी-डंडे से पीड़िता और उसके बेटों पर जानलेवा हमला

गोराडीह थाने में दर्ज केस में पीड़िता ने बयान दिया है कि गांव में बारात आने वाली थी। वह घर में सोई हुई थी। अचानक आवाज आई कि बारात आ गई। दरवाजे पर लगने वाली है। यह सुनते ही वह घर से निकल बारात देखने पहुच गई। उस दौरान मुकेश तांती, अनिल तांती, सन्नी तांती की नजर उसपर पड़ी। उसे देखते ही वो विफर उठे। बोलने लगे अरे डायनिया, तुम यहाँ क्या कर रही हो। उनलोगों ने गालियां दी मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने दोनो बेटों को फरसे आदि से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों बेटे मां को बचसने के लिए हर जतन करते हुए हमले में बुरी तरह जख्मी हो गिर पड़े। इसबीच घटना की जानकारी पर गांव के कई लोग साहस बटोर बीच-बचाव के लिए मदद को आगे भी आये लेकिन दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर भगा दिया। घटना को लेकर बारात में भगदड़ मच गई। वह किसी तरह अपनी और बच्चों की जान बचाने वहां से भागने में सफल रही। घटना की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने कहा कि डायन बताकर हमला करना या पिटाई करना गंभीर अपराध है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026