Categories: पटना

कोरोना: भरे बाजार में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, डीजे की धुन पर नर्तकियों ने लगाए ठुमके

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे जहां कई लोगों में भय और आशंका का माहौल है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब है। इसके बावजूद कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को नहीं मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

ऐसा ही एक मामला मोतिहारी जिले से सामने आया है। जहां महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की लोगों ने जमकर धज्जियां उड़ाईं। जिले के ढाका शहर के बीचों बीच गांधी चौक में डीजे की धुन पर एक तरफ नर्तकियों ने ठुमके लगाए तो वहीं दूसरी ओर भीड़ इसपर तालियां और ठहाके मारती हुई दिख रही है।

बीच शहर खौफ में चल रही इस भीड़ को न तो कोरोना गाइडलाइंस का ख्याल रहा और नही डांसर को सरकार के दिशा-निर्देशों की परवाह है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है। खुलेआम गैदरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि किसी शादी समारोह को लेकर शहर के बीचोंबीच भीड़ के साथ डीजे की धुन पर डांस कार्यक्रम किया जा रहा था। इसकी तस्वीर सामने आते ही पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। पुलिस ने आनन-फानन में डीजे को जब्त कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026