Categories: पटना

फिरौती के 10 लाख लेने के बाद भी लोजपा के प्रदेश नेता की हत्‍या, चार दिन पूर्व हुआ था अपहरण

पटना: बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पूर्णिया में लोजपा के प्रदेश नेता का अपराधियों ने अपहरण कर हत्‍या कर दी। जबकि अपराधियों ने फ‍िरौती के 10 लाख रुपये भी ले लिए। रुपया लेने के बाद भी अपराधियों ने लोजपा नेता को नहीं छोड़ा। रविवार को उनका शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद स्‍वजनों ने पुलिस पर काफी रोष व्‍यक्‍त किया है। जगह-जगह उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

गुरुवार को हुआ था अपहरण

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन निवासी लोजपा के प्रदेश नेता अनिल उरांव का अपहरण गुरुवार को हुआ था। अपहर्ताओं ने स्‍वजनों को फोन पर 10 लाख रुपये फ‍िरौती की मांग की। फ‍िरौती नहीं देने पर उनकी हत्‍या कर देने की धमकी भी दी। शुक्रवार को स्‍वजन रुपये लेकर अपरा‍धियों ने पहुंचाने गए, लेकिन अपराधी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे। संपर्क नहीं हो पाने के करण सभी वापस लौट गए। फ‍िर शनिवार को अपराधियों ने फोन कर फि‍रौती के रुपये पहुंचाने को कहा। लेकिन रुपये लेने के बाद भी लोजपा नेता को नहीं छोड़ा। स्वजन से बताया कि फिरौती के 10 लाख रुपये बनभाग बांध के पास अपराधियों को दिए। दो नकाबपोश युवक आये और फोन कर बुलाकर रुपया वाला बैग लिया। दोनों अपराधी बिना नंबर के लाल रंग के पल्सर बाइक से आए थे।

रविवार को मिली लाश

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के झुंनी इस्तम्बरार पंचायत के डंगरहा गांव से अनिल उरांव का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद स्‍वजन और अनिल उरांव के समर्थन रोष में आ गए। जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। लोजपा नेता की हत्‍या की सीबीआइ जांच की मांग की जा रही है। पुलिस पर गुस्‍सा निकाली जा रही है।

जानिए कौन थे अनिल उरांव

अनिल उरांव लोजपा के नेता है। आदिवासी प्रकोष्‍ठ के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। उन्‍होंने दो बार 2015 और 2020 में कटिहार के निहारी विधानसभासे चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। वे पूर्णिया के बेला रकाबगंज पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026