छपरा

कोरोना इफेक्ट: अब मास्क के उपयोग के प्रति जागरूक हो रहा है समाज का हर तबका

  • बाजारों में ठेले खोमचे वाले भी कर रहें मास्क का प्रयोग
  • ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कर रहें है प्रेरित
  • कोरोना से बचाव के लिए मास्क हीं बेहतर विकल्प
  • एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाये रखें

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रसार अब जिले में धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसका एक मात्र कारण है कि लोगों में जागरूकता आयी है। लोगों में कोरोना के प्रति पहले के तुलना काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजारों में ठेले खोमचे वाले भी अब मास्क का प्रयोग करते दिख रहें है। इतना हीं नहीं ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहें है। कोरोना से बचाव के लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं आया है। इसलिए मास्क ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है।

मास्क ही जीवन की रक्षा करेगा

शहर के नगरपालिका चौक पर भूजा बेच रहें उमाशंकर साह का कहना है “कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग बचाव का एक मात्र उपाय है। मैं तो पहले मास्क का उपयोग नहीं करता था। लेकिन आस-पास के लोगों में इसका प्रभाव देखा तो मैं भी अब नियमित रूप से मास्क पहनता हूं। इसके साथ हमारी दुकान पर जो भी ग्राहक आते हैं उनको मैं मास्क पहनकर हीं बात करने के लिए कहता हूं। एक नागरिक होने के नाते सबका जागरूक करना भी हमारी जिम्मेदारी है। ऐसी परिस्थिति में मास्क का प्रयोग कर महामारी से बचाने का कारगर हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।”

जब तक दवाई नहीं तब कोई ढिलाई नहीं

शहर के थाना चौक पर पान बेच रहे झुनमुन का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक मास्क का उपयोग करते हुए दो गज की दूरी बनाकर रहना ही इस वैश्विक महामारी से बचने का सबसे एक मात्र आसान तरीका है। कोरोना के संक्रमण से हम खुद बचेंगे, तभी हमारा परिवार भी इसके दुष्प्रभाव से बचा रहेगा। इसलिए जब तक दवाई नहीं तब कोई ढिलाई नहीं करना चाहिए।

मास्क का उपयोग दवा या वैक्सीन समझकर करें

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोई भी दवा और वैक्सीन अभी तक नहीं बन पाई है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क ही दवा या वैक्सीन है। बीमारी से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनना है। मास्क का उपयोग दवा या वैक्सीन समझकर करना चाहिए। यदि हम मास्क का उपयोग नहीं करेंगे, तो ऐसी परिस्थिति में कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा।

यात्रा के दौरान सतर्कता और आपसी सहयोग बनाए रखें

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि जिला में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में पहले की अपेक्षा में काफी कमी है। जिसके लिए हम समुदाय के हर वर्ग को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए विभाग प्रयासरत है। जागरूकता और सहयोग से ही विभाग के सीमित साधनों और लोगों के द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटना संभव हो पा रहा है। किन्तु स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026