Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के हरदिया मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सराय ओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर हरदिया मोड़ समीप एनएच 531 हाइवे पर शनिवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। एक की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर को देख पटना रेफर कर दिया।मृतक सराय ओपी क्षेत्र के मखदुम सराय निवासी जसी यादव का पुत्र हरिशंकर यादव बताया जाता है। घायल युवक अतरसुवा टोला निवासी नाटा चौधरी के पुत्र गुल्ली यादव है। हरिशंकर के शव को काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दो घंटे बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों को हुई सभी में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह हरदिया मोड़ पर सड़क किनारे दोनों युवक बालू खरीदने पहुंचे थे। इसी बीच बालू लदा ट्रक हरदिया मोड़ पर साइड कर रहा था। तभी ट्रक की चपेट में दोनों युवक आ गए। घटनास्थल पर ही हरिशंकर यादव की मौत हो गई, जबकि गुल्ली यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना पाकर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचा गए।वहीं घटना के सूचना पाकर मौके पर सराय ओपी के पुअनी रामबालक यादव पहुंचा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। जो बालू खरीद-ब्रिकी का काम करते थे। मृतक के एक पुत्री खुशी कुमारी, पत्नी तारा देवी हैं। घटना के बाद से ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026