परवेज अख्तर/सिवान: एक दिन के अंतराल के बाद रघुनाथपुर में फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसे कोरोना विस्फोट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। चुकी इस तीसरी लहर में हो रहे कोरोना जांच में पहली बार सबसे अधिक 12 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके पहले 22, 12 और 11 जनवरी को सबसे अधिक 8-8 कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। सोमवार को रेफरल अस्पताल में कुल 132 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 12 लोग पॉजिटिव मिले।
कोविड मामलों के नोडल अमित कुमार ने बताया कि 61 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है। इधर, सोमवार को डोर-टू-डोर टीकाकरण के लिए चलाए गए अभियान में 15 से 17 आयु वर्ग के कुल 242 बच्चों को को-वैक्सीन का टीका लगाया गया। जबकि 18 प्लस और 60 प्लस के 837 लोगों को कोविशिल्ड का पहला, दूसरा और बूस्टर डोज लगाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…