Categories: पटना

दिव्यांग के घर से दस लाख की शराब जब्त, उत्पाद टीम से धक्का-मुक्की

मुजफ्फरपुर के सदर थाना के पताही में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक दिव्यांग के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। टीम जब उसे गिरफ्तार कर वहां से निकलने लगी तो काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने उत्पाद टीम को घेर लिया। आरोपित को छुड़ाने का प्रयास करने लगी । टीम के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालत बिगड़ने की सूचना पर सदर पुलिस और उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव मौके पर पहुंचे। बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। आरोपित संजय को गिरफ्तार किया गया। शराब भी जब्त कर छाता चौक स्थित आबकारी थाना लायी गयी। जब्त शराब 10 लाख रुपये की बताई गई है।

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पताही में कुछ धंधेबाज शराब का भंडारण कर धंधा कर रहे हैं। शराब तस्करी भी करते हैं। इस आधार पर उत्पाद सब इंस्पेक्टर मनोज देव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी की, जहां मिट्टी के अंदर से 55 कार्टन शराब बरामद की गयी। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस धंधे में और भी माफियाओं की संलिप्तता है, जिन्होंने दिव्यांग को शराब ठिकाने लगाने का जरिया बनाया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026