Jiradei News in Hindi

समान वेतन की जंग में शिक्षकों के रडार पर कोरोना फर्स्ट

परवेज अख्तर/सिवान -: आंदोलन के 29 वें दिन बड़ी संख्या में हड़ताली शिक्षकों ने जीरादेई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जीरादेई में सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। जिला प्रतिनिधि सुधीर कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगो को कोरोना वायरस से बचाव का संकल्प लिया। शिक्षक संकुल स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे। मुफ्त में जनमानस को मॉस्क, साबुन व सेनीटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी दौरान शिक्षक अपने संवैधानिक मांगों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व बुद्धिजीवियों से अपने पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। साथ ही सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का पोल भी खोलने का काम करेंगे। शर्मा ने कहा कि सामाजिक संकट फर्स्ट है। इस हेतु कोरोना से गरीब, दलित व पिछड़ों को बचाने में जान भी चली जाये, तो भी कोई फर्क नहीं। परंतु जब तक आखिरी सांसें चलती रहेगी, मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संकुल स्तर पर मंगलवार से कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षक जागरूकता अभियान चलाएंगे। बता दें कि प्रखंड में 9 संकुल संसाधन केंद्र हैं। जिसके अंतर्गत चयनित स्थानों पर जाकर आम-आवाम को जागरूक करने के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। जीरादेई संकुल संसाधन केंद्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रमों की रूप रेखा के अनुसार 17 मार्च को जीरादेई, 18 मार्च को हसुंआ, 19 को तितरा, 20 को विष्णुपुरा, 23 को लोहगांजर, 25 को संजलपुर, 26 को नरेन्द्रपुर, 27 को बलईपुर व 28 को सिंगही संकुल में जागरूकता अभियान की तिथि निर्धारित की गयी है। इस पूरे कार्यक्रम के पर्यवेक्षण का भार जिला प्रतिनिधि सुधीर कुमार शर्मा के कंधों पर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026