परवेज अख्तर/सीवान : गुठनी पावर सब स्टेशन का छट्ठा ब्रेकर पैनल भी बुधवार शाम को जल गया जिस कारण गुठनी पश्चिमी पंचायत के आदर्श नगर, सरस्वती टोला, जिओ टावर सहित पांच ट्रांसफार्मर क्षेत्र का बिजली पिछले 40 घंटे से वन्द हो गया. बुधवार सुबह से गुरुवार शाम खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाय नही हो सका था. गुठनी पीएसएस का पांच ब्रेकर पहले ही चल चुका है और गुरुवार को छट्ठा जल जाने से बिजली की समस्या काफी बढ़ गयी है.
गुठनी पश्चिमी के जिन पांच ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली बाधित है. बुधवार से उस क्षेत्र में बिजली कर्मी 30 घण्टे बाद भी नही पहुचे उसे ठीक करने के लिये जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में कनीय अभियंता से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गयी तो उनका मोबाईल बार बार बिजी ही बता रहा था. उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिजली की समस्या बढ़ती है तब बिजली के क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मी अपने मोबाइल को बिजी मोड में डाल देते है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…