Categories: पटना

कोरोना कहर: बिहार में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 12,604 नए संक्रमित

पटना: बिहार में मंगलवार को 12,604 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। पटना में सर्वाधिक 1837 नए कोरोना संक्रमित मिले। पटना सहित छह जिलों में पांच सौ से अधिक नए संक्रमित मिले। औरंगाबाद में 622, बेगूसराय में 611, गया में 769, सारण में 543 और पश्चिमी चंपारण में 639 नए संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 328 सैम्पल की कोरोना जाँच की गई।

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इलाज के दौरान लगातार हो रही संक्रमितों की मौत से लोग सहम गए हैं। सूबे में अबतक 35 दिनों में इस वर्ष 594 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष 146 दिनों में 537 संक्रमितों की मौत हुई थी।

अस्पतालों में दम फूलने और ऑक्सीजन की कमी से मौत अधिक

राज्य में इस वर्ष कोरोना संक्रमितों के दम फूलने और ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत की संख्या बढ़ी है। जबकि पिछले वर्ष संक्रमितों की सर्दी, खांसी, बुखार, हृदय रोग, किडनी रोग और कैंसर जैसे रोगों से ग्रसित होने के कारण मौत हुई थी।

पांच दिनों में 258 संक्रमितों की गई जान

पांच दिनों में राज्य में 258 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जबकि 2020 में 16 अगस्त के पूर्व पांच दिनों में 68 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल तक राज्य में 1897 संक्रमितों की मौत हुई थी जबकि 25 अप्रैल तक संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 2155 हो गई। वहीं, पिछले वर्ष 12 अगस्त तक 474 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी जबकि 16 अगस्त 2020 तक संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 537 हो गयी थी।

संक्रमितों की मौत की दर 0.5 फीसदी

राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की मौत की दर 0.5 फीसदी है। जबकि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल में 16 अगस्त को संक्रमितों की मौत की दर 1.0 फीसदी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026