कोरोना संकट के बिच भी गोपालगंज जिले में नहीं है ऑक्सीजन की कमी, छपरा-सीवान समेत अन्य शहरों को भी दे रहा सिलेंडर

गोपालगंज: बिहार में कोरोना महामारी के दौरान हो रही ऑक्सीजन की किल्लत से गोपालगंज जिला अछूता है. यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और रोजाना औसतन 400 सिलेंडर गोपालगंज के अलावा छपरा, सीवान समेत दूसरे जिलों को सप्लाई की जा रही है.

हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमन ने सोमवार की रात मीरगंज के छाप मठिया गांव स्थित ऑक्सीजन प्लांट का औचक निरीक्षण किया. यहां पर प्लांट में मौजूद ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली, स्टॉक का रजिस्टर चेक किया. इस मौके पर मीरगंज पुलिस, हथुआ बीडीओ, मीरगंज सीईओ और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

छाप के प्लांट में आक्सीजन की कोई कमी नहीं

एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि छाप स्थित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. वर्तमान में गोपालगंज के अलावा सीवान, छपरा, बेतिया और दूसरे जिलों को भी यहां से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सप्लाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैला कर स्थिति को पैनिक करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग घबराए नहीं और लोग सरकारी संस्थानों में या निजी संस्थानों में जहां सुविधा हो इलाज करायें.

आक्सीजन नहीं, सिलिंडर कम पड़ने लगे हैं.

वहां पर जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. प्लांट के संचालक डॉ संजय कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा डर और अफवाह की वजह से इस प्लांट के ऑक्सीजन सिलेंडर को घर पर स्टॉक कर लिया गया है. यहां पर ऑक्सीजन की कमी नहीं है बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने लगी है.

जनता से सिंलिंडर वापस करने की अपील

लोगों से अपील है कि लोग अगर घरों में स्टॉक रखे हुए हैं तो सिलेंडर को तत्काल वापस करें ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरों को ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके. डॉ संजय कुमार ने बताया कि ऊपर से ऑक्सीजन की अभी कोई कमी नहीं है, इसलिए जिले में भी ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026