कोरोना कहर: महाराजगंज में तीन डॉक्टर सहित नौ लोगों को कोरोना ने बनाया अपना शिकार

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश्वर प्रसाद सिन्हा कि मौत पटना के  तारा नर्सिंग होम  में गुरुवार के दोपहर में हो गयी. मृतक डॉ.राजेश्वर प्रसाद सिन्हा मूल रूप से सारण के बनियापुर के निवासी थे. वहीं हुसैनगंज हुसैनगंज पीएचसी के सेवानिवृत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन पाठक की मौत पटना में हो गयी.शहर के प्रमुख एमडी पैथेलॉजिस्ट एवं मेट्रो जांच घर के मालिक डॉ. एम ए वाहिद की पटना के रुबन अस्पताल में मौत हो गयी.कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें उपचार के लिए रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वुधवार की रात्री गुठनी पीएचसी में गुठनी निवासी कन्हैया जासवाल के पुत्र बलिराम जायसवाल की मौत हो गयी.ऑक्सीजन लेबल कम होने पर परिजनों ने भर्ती कराया था.

प्रखंड के माधोपुर पश्चिम टोला के राजवल्लभ गिरी के पुत्र कृष्णा गिरी (47) गुरुवार को दोपहर डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल महाराजगंज में इलाज के दौरान हो गयी. कृष्णा गिरी 26 अप्रैल से डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, महाराजगंज में भर्ती थे. महाराजगंज मोहन बाजार निवासी स्व. रामाश्रय प्रसाद के पुत्र माया शंकर प्रसाद उफ रुखी की मौत गुरुवार की सुबह महाराजगंज डीसीएचसी में हो गयी. गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगा कोठी निवासी प्रभात सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी सिंह की उपचार के क्रम में महाराजगंज डीसीएचसी में मौत हो गयी. गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार सुलतानपुर खुर्द निवासी नूर मोहम्मद के 22 वर्षीय पुत्र नसीम अख्तर की मौत गुरुवार को महाराजगंज डीसीएचसी में हो गयी.शहर के महाबीरी बालिका विद्या मंदिर के शिक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की मौत गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में हो गयी. ऑक्सीजन लेबल कम होने पर परिवार के लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024