छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में गुरुवार को एक विक्षिप्त युवक की कुएँ में डूबने से मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी योगेंद्र माझी के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत माझी बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पहले से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह सुबह में टहलते- टहलते एक कुएं के पास चला गया नासमझी के कारण वह कुएं के तरफ आगें बढ़ा और कुएँ में गिर गया।
जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वही सूचना मिलते ही तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कुएँ से निकलवाया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…