Categories: पटना

कोरोना कहर: कोरोना पॉजिटिव हुई पत्नी तो सनकी पति ने रेत दिया गला, खुद भी दे दी जान

पटना: जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टर अतुल लाल ने अपनी पत्नी तुलिका प्रसाद की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। जिस वक्त पति ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय दंपती के दो बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। महिला कोरोना पॉजिटिव है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रविवार देर रात स्टेशन मास्टर ने इस वारताद को अंजाम दिया। सोमवार को मामले का खुलासा होने पर इलाके के सभी लोग सन्न रह गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसपर पत्रकारनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक महिला एक प्राइवेट संस्थान में काम करती थी, जबकि उसका पति रेलवे में काम करता था। घटना को लेकर पूछताछ जारी है, जिससे मामले में अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

पटना में 27 समेत बिहार में कोरोना से 118 की मौत

कोरोना से रविवार को बिहार में 118 लोगों की मौत हो गयी। 27 की पटना में जान चली गई जबकि 91 लोगों की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हो गयी। पटना के बड़े अस्पतालों एनएमसीएच में 11, पटना एम्स में 5, पीएमसीएच में 7 और आईजीआईएमएस में एक पूर्व एमएलसी समेत चार लोगों की मौत कोरोना से हो गयी। जिलों के तीन मरीजों की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 68 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।
मगध, सारण और भोजपुर में 45 लोगों की जान कोरोना से हो गई। इसके अलावा नालंदा के दो और अरवल के एक मरीज की मौत पटना में हो गई। इनमें गया में नौ, रोहतास में आठ, बक्सर में सात, सीवान में छह और नालंदा के पांच शामिल हैं। औरंगाबाद में तीन, बेगूसराय, वैशाली और अरवल में दो-दो के साथ-साथ कैमूर, गोपालगंज, नवादा और सारण में एक-एक को कोरोना ने लील लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024