दिल्ली से गोपालगंज के लिए आ रहे युवक ने अचानक गोरखपुर में रुकवाई बस, तड़प-तड़प कर चली गई जान

गोपालगंज: हथुआ थाना क्षेत्र के मनी छापर गांव निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यह युवक दिल्ली में मजदूरी करता था तथा घर आने के लिए बस से गोरखपुर पहुंचा था। युवक के नशा खुरानी गिरोह का शिकार बनने की आशंका स्थानीय पुलिस जता रही है। हालांकि युवक की मौत के सही कारणोंं का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के मनी छापर गांव निवासी विनोद कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले यह घर आने के लिए दिल्ली से बस में सवार हुआ। शनिवार की सुबह चार बजे बस से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौसढ़ में बस से उतरने के बाद युवक लापता हो गया। इसके साथ आए लोग इसकी तलाश करने लगे। इसी बीच सुबह आठ बजे गोरखपुर जिला के खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजर में सड़क पर एक युवक ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जगदीशपुर चौकी की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेज दिया।बस से नौसढ़ पहुंचने के बाद हो गया था लापता

युवक का शव अस्पताल भेजे जाने के बाद दोपहर में कुछ लोग जगदीशपुर चौकी पहुंचे तथा युवक की फोटो देखकर उसकी पहचान हथुआ के मनी छापर गांव निवासी विनोद कुमार के रूप में किया। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि बस से नौसढ़ पहुंचने के बाद विनोद कुमार लापता हो गया था। विनोद कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वहीं युवक का सामान व मोबाइल फोन गायब होने से पुलिस को आशंका है कि युवक को नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बनाया होगा। युवक की जेब से पुलिस को तीन सौ रुपये मिले। जगदीशपुर चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024