Categories: पटना

पटना में कोरोना का कहर…..100 बैंक कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव….

पटना: राजधानी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर कोरोना के नए मामले पटना में बढ़े हैं। सूचना है कि सोमवार को पटना के कई बैंकों में कोरोना विस्फोट हुआ है। जहां 100 बैंककर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है।

पटना में विभिन्न बैंकों के करीब 100 से अधिक कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें अकेले स्टेट बैंक के 50 कर्मचारी हैं जबकि पंजाब नैशनल बैंक में भी 20 कर्मचारी संक्रमित हो गये हैं वही अन्य बैंकों के भी 30 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। कुछ बैंकों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम कर रहे है। अन्य बैंक अब राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

बैंकों में आने वाले ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। कोरोना को देखते हुए बैंक ग्राहक भी पूरी तरह से अलर्ट हो गये हैं। जब कोई जरूरी काम रहता है तभी ग्राहक बैंक आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026