Categories: पटना

बिहार में हो सकती है बारिश….ओले गिरने के आसार….पटना केंद्र ने जारी किया अलर्ट….

पटना: पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ अगले दो दिनों में सक्रिय होने के आसार हैं। इसका प्रभाव बिहार के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने, ओला गिरने और बारिश का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी को दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार की स्थिति 13 जनवरी तक बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को सुबह धूप निकलने के बाद से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर बना है। वहीं, दिन व रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर (सहरसा) प्रदेश का ठंडा शहर रहा। वहीं, 27.0 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 तो अधिकतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, वाल्मीकि नगर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के तापमान में अंतर देखने को मिला। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो ज्यादा 23.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम में सामान्य से पांच अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया के न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026