कोरोना कहर: पचरुखी के सीओ व जेएसएस हुए कोरोना पॉजिटिव

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को 25 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच के लिये सैंपल लिया गया. जिसमें चार व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें पचरुखी के अंचलाधिकारी रामानन्द सागर समेत जेएसएस संजय कुमार सिंह भी शामिल है. रिपोर्ट प्राप्त होते ही अंचलाधिकारी ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया. साथ ही अपना सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भी दे दिया.

स्वास्थ्य केंद्र पर उक्त सभी मरीजों को आवश्यक जानकारी व दवाई देकर होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. अन्य दो संक्रमित मखनुपुर व पेंग्वारा के रहने वाले है. बीडीओ रविरंजन ने बताया कि सिर्फ सरकारी प्रयासों से कोरोना दूर नहीं होगा. कोरोना का बचाव मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करके ही किया जा सकता है. यदि कोई वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसे कोरोना नहीं होगा. उसे अभी भी मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना ही होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026