कोरोना कहर: हसनपुरा के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की कोरोना से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के दो अलग अलग गांव में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी. पहली घटना एमएच नगर थाना लहेजी निवासी 45 वर्षीय नबी खान का पुत्र हबीबुल्लाह खान है. जिनकी तबियत खराब होने पर परिजन महाराजगंज अस्पताल ले गये थे. तभी मंगलवार की सुबह छह बजे चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. इसी दरम्यान उसकी मौत हो गयी. मौत के पश्चात परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था. उसके तीन पुत्र एक पुत्री है यथा इसरार, मिंटू, राजा, रवीना शामिल है. अभी सभी अविवाहित है. परिजनों ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार 11 बजे कफ़न कर दिया.

वहीं दूसरी घटना इसी थाने के रजनपुरा गांव की है. स्व दूधनाथ सिंह के 53 वर्षीय पुत्र अर्जुन नारायण सिंह की बिती शाम छह बजे महाराजगंज स्थित अस्पताल में कोरोना से मौत हो गयी. मृतक अर्जुन नारायण सिंह सिसवन प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित मध्य विद्यालय में हेडमास्टर थे. पिछले दिनों वह अपना कोरोना जांच कराये थे. पॉजिटिव पाये जाने पर घर पर ही आइसोलेट थे. दो दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ते देख अपने बेटे के साथ महाराजगंज जाकर भर्ती हो गये. जहां उनकी मृत्यु हो गयी. मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है. जिसमें सिर्फ दो पुत्रियों की शादी हुई है. दो पुत्र अभी अविवाहित है. घटना को ले पूरे गांव में शोक व्याप्त है. परिजनों के चीख चित्कार से समूचा महौल गमगीन हो गया है. परिजन कोरोना गाइडलाइन के तहत दाह संस्कार करने की तैयारी में जुटे है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024