परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर निवासी स्व खजांची साह की 57 वर्षीय पत्नी रामापति देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतका का शव गांव स्थित डीह बाबा समीप चंवर से परिजनों ने बरामद किया. घटना के पश्चात परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. चीख-चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पति की मौत के पश्चात मृतका अपने मायके में ही अन्य परिवार के साथ रहती थी. मृतका की शादी जिले के टेघड़ा गांव में हुई थी. उससे तीन पुत्र व एक पुत्री है. जिसमें चन्दन साह, अमीर साह, मीना कुमारी तथा सुनील कुमार शामिल है. जहां सुनील को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पड़ोस में शादी विवाह की तिथि सुनिश्चित होने पर महिलाएं गीत मंगल वगैरह गा रही थी. उसी में मृतका गीत गाने गई हुई थी. जहां देर रात गीत गाकर अपने घर लौट गयी. इसी बीच सोमवार की रात करीब दो बजे शौच करने के लिए उक्त गांव से बाहर डीह बाबा के समीप चंवर में गई थी. जहां घटना घटी. जब परिजन सुबह में घर पर नहीं देखा तो तनिक सहम गये. फिर खोजबीन किया तो उक्त स्थल पर शव मिला. जहां शव को बरामद कर घर लाया. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि महिला की मौत चंवर में हो गई है. इसका किसी को पता भी नहीं चल सका. वहीं मृतका का दाह संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…