Categories: पटना

कोरोना कहर: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा, शव छोड़ भागे स्वजन

मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल के कोरोना कोविड केयर सेंटर पर एक मरीज की मौत पर स्वजनों ने हंगामा किया। आक्रोशित शव को छोड़कर चले गए। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मरीज को जबरन रेफर कर दिया गया था। उसके बाद इलाज में लापरवाही पर उसकी मौत हो गई। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ.नवीन कुमार ने बताया कि मरीज की हालत खराब होने से उसे रेफर किया गया था। स्वजन उसे ले जाने को तैयार नहीं हुए। इलाज चल रहा था। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। शव परिसर में रखा गया है। रविवार को शव स्वजन को दिया जाएगा। सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हंगामा कर रहे स्वजनों को शांत कराया।

कोरोना वार्ड से निकलते सिविल सर्जन हुए बीमार

सदर अस्पताल के एमसीएच भवन के कोरोना वार्ड में सीएम की वर्चुअल मीङ्क्षटग से पहले संक्रमित मरीजों को देखने पहुंचे सिविल सर्जन वार्ड से निकलते ही बीमार हो गए। उनकी नाक में परेशानी होने लगी। अचानक उससे अत्यधिक पानी आने लगा। उनकी स्थिति देख वहां मौजूद चिकित्सक भी घबरा गए। आननफानन में चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। इसके बाद भी उनकी बेचैनी कम नहीं हो रही थी। उन्हें सदर अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। करीब ढाई घंटे तक सदर अस्पताल से चक्कर मैदान स्थित सिविल सर्जन के आवास तक अफरातफरी मची रहा। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना वार्ड से आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। दो घंटे के बाद स्थिति में सुधार हुआ।

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं कर सके बर्दाश्त, पांच घंटे में दम तोड़ा

सकरा (मुजफ्फरपुर): प्रखंड की रघुनाथपुर दोनवा पंचायत के भठंडी गांव में एक संयुक्त परिवार में पांच घंटे के अंतराल पर दो भाईयों की मौत हो गई। रविवार की सुबह दोनों की अर्थी एक ही चिता पर जलेगा। बताया जाता है कि दोनों भाई बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह 11 बजे 80 वर्षीय अनूपलाल पासवान की मौत हो गई। छोटे भाई की मौत से बड़े भाई 93 वर्षीय रामसकल पासवान काफी आहत हुए। शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रामसकल पासवान के पुत्र सपनजीत पासवान ने बताया कि दोनों भाइयो का दाह संस्कार एक साथ रविवार को होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026