Categories: पटना

लापरवाही: जमुई के धोवघट गांव में भागवत कथा के बाद फैला कोरोना, अब तक 46 मिले संक्रमित, 2 की हो चुकी है मौत

जमुई: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मौत का आंकड़ा भी लोगों को डरा रहा है. बावजूद इसके लापरवाही के भी ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं. जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के धोवघट गांव में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां अब तक 46 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. इनमें से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इस गांव में कोरोना के केस गांव के काली मंदिर में आयोजित भागवत कथा के बाद आने शुरू हुए.

मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 से 13 अप्रैल तक काली मंदिर परिसर में भागवत कथा का आयोजन हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. इसमे गांव ही नहीं दूर-दराज के पंचायतों से भी लोग पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यहां भागवत कथा के दौरान कोविड नियमों को लेकर लापरवाही बरती गई थी.  जानकारी यह भी मिली है कि भागवत कथा के बाद रांची से आए कथा वाचक भी पॉजिटिव पाए गए थे.

गांव के लोग भी मानते हैं कि भागवत कथा के दौरान कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन व इस पूरे आयोजन के दौरान बरती गई असावधानी के कारण ही गांव में कोरोना फैला है. बताया जा रहा है कि भागवत कथा के बाद 13 मई तक गांव में 46 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है. यही नहीं बीते एक सप्ताह में गांव के दो लोगों की मौत हो चुकी है. अब गांव के लोग सेनेटाइजेशन और सभी लोगों की जांच की मांग कर रहे हैं.

गांव के कुणाल सिंह और राजा कुमार का मानना है की भागवत कथा में दूसरे जगह से लोग आए थे, जिसके बाद ही गांव में कोरोना फैलना शुरू हुआ. अब तक दो लोगो की मौत हो चुकी है. जरूरी है कि गांव का सैनिटाइजेशन हो और सभी लोगों का कोरोना जांच करवायी जाए. मामले में सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया है कि वहां कैंप लगाकर जांच करवायी जाएगी. इसके लिए स्थानीय हेल्थ विभाग की टीम को निर्देशित किया गया है.

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी गांव में शादी के आयोजन के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी समारोह में लोग शामिल होते हैं. कोरोना के बढते मामले के बीच गांव में दहशत तो है पर यहां अभी भी शादी समारोह हो रहे हैं, बीते 13 मई को भी गांव में शादी का आयोजन हुआ था

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026