Categories: पटना

बिहार में कोरोना का कहर फिर बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 12672 मरीज, 54 लोगों की मौत

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण का एक नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में 12,672 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि 54 लोगों की जान चली गई। वहीं। राज्य में एक दिन में 1,08,147 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.71 फीसदी रही। पिछले 24 घंटे में जहां 6067 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए वहीं 54 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76,419 हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 79.28 फीसदी रही।

वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण की संख्या में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को राज्य में 11,489 नए संक्रमित मिले थे। इस प्रकार, 24 घंटे में 1,183 अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। जबकि 21 अप्रैल को राज्य में 12,222 नए संक्रमित मिले थे।

पटना सहित छह जिलों में पांच सौ से अधिक नए संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सहित छह जिलों में पांच सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पटना में सर्वाधिक 2801 संक्रमित मिले। वहीं, औरंगाबाद में 748, गया में 816, बेगूसराय में 607, मुजफ्फरपुर में 704 और सारण में 617 संक्रमितों की पहचान की गई।

25 जिलों में सौ से अधिक संक्रमित

राज्य के 25 जिलों में एक सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले। अररिया में 118, अरवल में 127,भागलपुर में 375,भोजपुर में 112,बक्सर में 181, पूर्वी चंपारण में 203, गोपालगंज में 128, जमुई में 223, जहानाबाद में 191, कैमूर में 153, कटिहार में 216, खगड़िया में 253, लखीसराय में 133, मधेपुरा में 168, मधुबनी में 229, मुंगेर में 383, नालन्दा में 347, पूर्णिया में 389, रोहतास में 396, सहरसा में 129, समस्तीपुर में 224, सीवान में 279, सुपौल में 214, वैशाली में 340, पश्चिमी चंपारण में 354 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।

राज्य में अबतक 3 लाख 12 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अबतक 3 लाख 78 हजार 442 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है जबकि इनमें 3 लाख 12 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 2010 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट

  • 12,672 नए संक्रमित शुक्रवार को मिले
  • 54 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत
  • 01 लाख 8 हजार 147 सैंपल की जांच
  • 11.71 फीसदी संक्रमण दर है राज्य में
  • 9.3 फीसदी वृद्धि संक्रमण में 24 घंटे में
  • 76,419 हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या
  • 6067 संक्रमित स्वस्थ हुए 24 घंटों में
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026