Categories: जिला

एक फोन पर पुलिस ने पहुंचाई ऑक्सीजन, सबने कहा- थैंक्यू दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : कृष्णा नगर स्थित गोयल नर्सिंग होम में बुधवार रात को आक्सीजन खत्म होने में कुछ ही समय बचा। अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित है। अस्पताल प्रशासन को जिस वेंडर से आक्सीजन मंगवानी थी, उसने आपूर्ति करने में मजबूरी जाहिर कर दी। अस्पताल प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। अस्पताल के निदेशक डा. अनिल गोयल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन से मदद मांगी।

पुलिस का काम सिर्फ अपराध को रोकने का नहीं

अधिकारियों ने प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें आक्सीजन का इंतजाम करवाकर देंगे। कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों ने आक्सीजन के दस सिलेंडर अस्पताल पहुंचाए। आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध को रोकने का नहीं है, पुलिस लोगों की मदद के लिए होती है। इस मुश्किल वक्त में पुलिस कोशिश कर रही है ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की। डा. अनिल गोयल ने कहा कि पुलिस अगर सही वक्त पर मदद नहीं करती तो मरीजों को नुकसान हो सकता था, अस्पताल में 70 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इस काम के बाद मरीजों के परिजनों ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

निगम स्कूलों को आइसोलेशन केंद्र बनाने के लिए तैयार: मुकेश

वहीं, दिल्ली में तेजी से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दक्षिणी निगम अपने प्राथमिक विद्यालयों और समुदाय भवनों में आइसोलेशन केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को दिया है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश सूर्यान ने बताया कि हमने ऐसे प्राथमिक विद्यालयों को चिन्हित कर लिया है, जहां आइसोलेशन केंद्र बनाए जा सकते हैं।

सुर्यान ने कहा कि दक्षिणी निगम दिल्ली सरकार के साथ मिलकर कार्य करने को तैयार है, लेकिन दिल्ली सरकार को भी हमारा सहयोग करना होगा। निगम अपने स्कूलों और समुदाय भवनों में आइसोलेशन केंद्र तो खोल लेंगे। दिल्ली सरकार की मंजूरी के साथ अन्य जरूरी संसाधन दिल्ली सरकार से चाहिए। शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सभी आइसोलेशन केंद्रों में कम से कम 30 बेड की व्यवस्था की जाएगी और सभी चिकित्सा आवश्यक सुविधाएं बीपी जांच मशीन, व्हील चेयर, इलेक्टिक स्टीमर आदि उपलब्ध कराई जाएंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026