कोरोना कहर: भगवानपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 42 पॉजिटिव मिले, लोगो में डर का माहौल

मात्र 238 लोगों ने हीं कोरोना का टीका लिया है

सिवान: भगवानपुर में कोरोना विस्फोटक रूप धारण करता जा रहा है। प्रखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी होती जा रही है। मंगलवार को सीएचसी में हुई जांच में इस महीने एक दिन में सबसे अधिक 42 पॉजिटिव मिले हैं। एंटीजेन किट से 121 लोगों की जांच में 42 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से दस के सैम्पल ट्रूनेट से जांच के लिए भेजा गया है। इसके पहले लगातार दस दिनों में हुई जांच में 139 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस प्रकार लगातार ग्यारह दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 161 हो गई है।

जबकि सीएचसी सहित प्रखंड के छह टीकाकरण केन्द्रों में मंगलवार को मात्र 238 लोगों ने हीं कोरोना का टीका लिया है। ये आंकड़े बताते हैं लोग वैक्सीन(टीका) को लेकर जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। लोग टीका को लेकर कई तरह की भ्रांतियों के शिकार हैं। इन भ्रांतियों को दूर कर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा निगरानी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता के बावजूद लोग टीका लेने नहीं आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024