Categories: पटना

कोरोना कहर: जेडीयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना: जेडीयू नेता और विधान पार्षद तनवीर अख्तर की कोरोना से मौत हो गई है। कुछ दिनों से पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती थे, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। तनवीर अख्तर जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के प्रभारी थे। तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर कुशल राजनेता थे। मिलनसार व्यक्ति थे तथा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पटना में अब तक 1.21 लाख संक्रमित

बिहार में सबसे अधिक पटना में अबतक 1 लाख 21 हजार 340 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 98,100 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 10 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पटना में अभी 22,330 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। पटना में पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर के दौरान पटना में 16 मई तक मात्र 100 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। जबकि तब सर्वाधिक 122 संक्रमितों की पहचान के साथ मुंगेर पहले स्थान पर था। 18 मई को पटना में बीएमपी के 58 जवानों के संक्रमित पाए जाने के साथ ही पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 164 हो गयी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026